बद्दी : कहते है कानून के हाथ लम्बे होते है और आरोपी लाख कोशिश कर ले लेकिन कानून से ज्यादा दिन तक नही बच सकता। नालागढ़ पुलिस ने ऐसा उदाहरण पेश करते हुए 16 लाख की ठगी के मामले में 6 महीने बाद 2 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इतना ही नहीं आरोपियों सेठगी की गई रकम भी बरामद कर ली गई है।
एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि नालागढ़ पुलिस ने 22 अप्रैल 2019 को ठगी का मामला दर्ज किया था। जिसमे शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके साथ ऑनलाइन बीमा के नवीकरण के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी की गई है। एसपी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने करवाई शुरू कर दी थी। जिसके परिणामस्वरूप आज 2 मास्टरमाइंड आरोपियों विनोद कुमार व विपन्न कुमार निवासी नोयडा को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी नोयडा में कॉल सेंटर चला रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य कई पर्दाफाश हो सकते हैं।