ऊना : संतोषगढ़ पुलिस चौकी के तहत एक युवती ने दो युवकों पर उसका रास्ता रोक छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। पुलिस चौकी संतोषगढ़ के प्रभारी कल्याण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोषगढ़ की एक लड़की ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के ही एक गांव के लड़के के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दी है। जिसमें लड़की ने लड़के पर गाली-गलौच करने, पीछा करने के आरोप लगाए हैं।
युवती ने बताया कि दोनों युवक उसका एक महीने से पीछा कर रहे है। पुलिस ने लड़की के आरोपों के मद्देनजर धारा 354 डी, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।