ऊना : उपमंडल अंब के तहत गांव नन्दपुर में गत रात्रि चोरो द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया। जहां लाखों के गहने एवं नगदी चोर ले उड़े। जानकारी के अनुसार नन्दपुर गांव के सतीश कुमार पुत्र अच्छर चन्द के घर चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घर के मालिक सतीश कुमार ने बताया कि रात्रि करीब 11 बजे खाना खाने के बाद घर के सभी सदस्य अपने कमरो में सो गए। जिसके बाद सुबह करीब 5 बजे घर का एक सदस्य जब उठा तब उसने देखा। घर के स्टोर रूम में रखी हुई पेटी खुली थी। जिस के उपरांत उसने घर के बाकी सदस्य को सूचित किया। घर के सदस्यों द्वारा छानबीन करने पर पेटी में रखे गहने व नगदी गायब पाई गई।
वहीँ एक पेटी घर के साथ गली में खुली अवस्था मे पड़ी हुई मिली। साथ में घर का दराट भी मिला। उसके साथ वाले कमरे की ग्रिल उखड़ी हुई थी, जो कि साथ ही पड़ी हुई बरामद की गई। इसके बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
उन्होंने पुलिस को लिखित जानकारी देते हुए कहा कि उनकी माँ के घर तीन बहुओं का करीब सात तोले सोना तथा घर में रखा करीब 35 हज़ार रुपए नकद गायब पाए गए। वहीं चोरी की घटना में चोरों ने एक ही कमरे को निशाना बनाया। बता दे सतीश कुमार जिला ऊना क़ानूनगो संघ के प्रधान भी हैं। वहीं इस बारे मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी गयी है।