बिलासपुर : वर्ष 1965 में भारत- पाक के मध्य हुए युद्ध में जीत के हीरो रहे परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की 54वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कारगिल युद्ध के हीरो से विख्यात ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत की। युद्ध में शहादत को प्राप्त सैनिकों की वीर नारियों एवं सर्वोच्च युद्ध पदकों से सम्मानित सैनिकों को इस मौके पर सम्मानित किया गया।
ब्रिगेडियर खुशाहल सिंह ठाकुर ने वर्ष 1965 में भारत-पाक के मध्य हुए युद्ध में प्राप्त विजय दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धारा-370 को हटाने से जम्मू-कश्मीर शांति व प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह ने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और यह भारत को अवश्य मिलेगा। इस अवसर पर बिलासपुर में स्थित युद्ध स्मारक में एक अमरोह का आयोजन किया गया।
जिसमें वर्ष 1965 में भारत-पाक के मध्य हुए युद्ध की जीत को ताजा कर इस युद्ध में वीरगति प्राप्त शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस समारोह में पूर्व सैन्य अधिकारियों, सैनिकों व डोगरा रजिमेंट के जवानों केा अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।