Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर,11 अप्रैल :  हिमाचल के बिलासपुर जनपद में एक 20 वर्षीय विवाहित महिला द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। मामला घुमारवीं पुलिस थाना के तहत आते औहर पंचायत का है।  बताया जा रहा है कि जिस समय महिला ने फंदा लगाया उस वक्त वह घर पर अकेली ही थी। महिला का पति तथा सास काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। मृतका की पहचान 20 वर्षीय प्रियंका पत्नी अजय शर्मा के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका मूल रूप से जबलु गांव की रहने वाली थी। दो महीने पहले ही…

Read More

बिलासपुर, 11 अप्रैल : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों अपने गृह जिला बिलासपुर के दौरे पर है। दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पहुंचे। जेपी नड्डा ने सबसे पहले महासंपर्क अभियान के तहत देलग से बीजेपी के बूथ पालक चरणजीत सिंह की नेम प्लेट लगाकर उन्हें बधाई दी। इसके बाद चरणजीत सिंह ने जेपी नड्डा का पहाड़ी टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शिरकत भी की। वहीं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए पूर्व यूपीए सरकार व प्रदेश…

Read More

बिलासपुर, 8 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जनपद में बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में चचेरे बहन-भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक व युवती बेहनाजड़ा के रहने वाले थे। शुरूआती जानकारी के मुताबिक दोनों ही नैनों कार में ऋषिकेष की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार की टिप्पर से भिडंत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही 108 को सूचित किया। बेहद ही नाजुक हालत में युवक व युवती को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूूचना मिलते ही घुमारवीं पुलिस टीम ने मौके…

Read More

बिलासपुर, 02 अप्रैल : राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 शिव मंदिर के समीप एक टूरिस्ट बस ने अल्टो कार व ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिसमें तीन लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर और पांच घायल लोगों को स्वारघाट अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। स्वारघाट के एसएचओ बलवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचकर सभी घायल लोगों को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों को 108 के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाया गया जहां पर उनका इलाज चला हुआ…

Read More

बिलासपुर, 01 अप्रैल : छात्र अभिभावक मंच हिमाचल प्रदेश ने निजी स्कूलों में वर्ष 2022 में फीस बढ़ोतरी तथा लक्षित दुकानों से ड्रेस व किताबों की खरीद पर रोक लगाने के पंजाब सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। संघ ने इसे छात्र-अभिभावक हितैषी निर्णय बताया है। मंच ने हिमाचल प्रदेश सरकार से भी इस निर्णय को प्रदेश में लागू करने की मांग की है। मंच ने चेताया है कि अगर प्रदेश में फीस वृद्धि,किताबों व ड्रेस की कमीशनखोरी पर रोक न लगी तो मंच 5 अप्रैल को शिक्षा निदेशालय शिमला पर प्रदर्शन करेगा। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा, सदस्य विवेक…

Read More

बिलासपुर, 01 अप्रैल : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र सात्विक उपाध्याय के साथ उनके मॉडल को लेकर दो मिनट तक चर्चा की। इस बात को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सात्विक उपाध्याय जवाहर नवोदय स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही इसी स्कूल का छात्र रोहित सिंह भी अपने मॉडल के साथ दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम पहुंचा हुआ था। हालांकि प्रधानमंत्री के साथ बातचीत का अवसर सात्विक उपाध्याय को ही मिल…

Read More

बिलासपुर, 31 मार्च : कांग्रेस सेवादल सदर के अध्यक्ष तथा पूर्व जिला पार्षद राजेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार जानबूझ कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। एक तरफ से सरकार बेरोजगार दूर करने के दावे करती फिरती है। लेकिन तकनीकी पेचदिगियों में बच्चों को इस कदर फंसाया व भ्रमित किया जाता है कि लेटलतीफी के कारण बच्चे या तो परीक्षा देने से वंचित हो जाते हैं या वे अपना भविष्य कहीं और तलाशने के लिए निकल जाते हैं। कहा जा सकता है कि सरकार की नाकामी के कारण हजारों लाखों बच्चों का भविष्य हर…

Read More

बिलासपुर, 28 मार्च : मंडी भराड़ी में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उक्त स्थान पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची व व्यक्ति की जांच की तो वह मृत पाया गया। उक्त व्यक्ति का नाम राम विलास साहनी था। वहीं पुलिस को मृतक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले है। प्रथम दृष्टया में व्यक्ति की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण प्रतीत हो रही है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम…

Read More

बिलासपुर, 28 मार्च : हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) बिलासपुर डिपो में सोमवार को इलेक्ट्रिक बस शामिल की गई है। यह बस एम्स हॉस्पिटल के लिए सुबह 7:00 बजे से दिन में 6 चक्कर लगाएगी। वहीं चालक संघ के प्रधान ने पुरानी बसें भेजने व चालकों को ट्रेनिंग न देने की मुद्दे का विरोध किया है। विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि काफी लंबे समय से लोगों की मांग थी। उसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ये संभव हो पाया है। बिलासपुर डिपो के बेड़े में एक इलेक्ट्रिकल बस सेवा शुरू हुई है, और यह…

Read More

बिलासपुर, 19 मार्च : उपमंडल स्वारघाट के तहत बीडीसी सदस्य रागीराम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिवाल्वर तान देने का मामला सामने आया हैं। गनीमत यह रही कि पीछे से आ रही एक कार को देख हमलावर भाग निकले।  घटना की जानकारी देते हुए पंचायत कुटैहला व मझेड के पंचायत समिति सदस्य रंगी राम ठाकुर ने बताया कि वीरवार देर शाम को वह अपनी गाड़ी में स्वारघाट से अपने घर जा रहे थे। सुरल नामक स्थान पर तीन चार लोग पैदल जा रहे थे, जिन्होंने उन्हें रोकने का इशारा किया। वह यह सोचकर रुक गए कि शायद कोई उन्हीं के गांव की तरफ जानें वाला…

Read More