Author: सुभाष कुमार गौतम

एमबीएम न्यूज़ में घुमारवीं से संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

बिलासपुर, 4 फरवरी :  जिला के अंतर्गत पड़ने वाले बरमाणा पुलिस थाना दली के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक के हाथ बंधे हुए थे और सिर पर हमले के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही मंडी से फोरैंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार को कंदरौर-घागस मार्ग पर दली के पास सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने पर बरमाणा थाना की…

Read More

घुमारवीं, 25 जनवरी : हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के दौरान एक बजुर्ग महिला वोट का इस्तेमाल करती है। आधार कार्ड के मुताबिक महिला का जन्म 1890 में हुआ। इसके बाद ये माना जाने लगा कि विश्व की सबसे उम्रदराज महिला हिमाचल में रहती है। लेकिन अब जांच में खुलासा हुआ है कि असल में महिला 1913 में जन्मी है।         उपमंडल के पपलाह पंचायत में महिला के जन्म से जुड़े दस्तावेज़ों की जांच में पाया गया कि महिला की आयु 103 वर्ष है। प्रशासन के मुताबिक क्लेरिकल मिस्टेक के चलते आधार कार्ड में जन्म आयु गलत दर्ज…

Read More

घुमारवी, 20 जनवरी : घुमारवीं नगर पार्षद के चुनाव के बाद एक बार फिर कांग्रेस भाजपा पर हावी हो गई है। इसका सारा श्रेय पूर्व कांग्रेस विधायक व संसदीय सचिव राजेश धर्माणी को मिला है। जबकी भाजपा में एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है क्योंकि यहां से हारे पूर्व अध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने भाजपा के मंत्री राजेन्द्र गर्ग पर उनको हराने के आरोप लगाए हैं। जिस का भारी खिलाफत हो गई है। वहीं दूसरी  तरफ कांग्रेस ने एक जुट होकर नगर परिषद् के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। घुमारवीं में एक बार रीता सहगल को अध्यक्ष व…

Read More

घुमारवीं, 17 जनवरी : कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीजन-12 के अंतिम एपिसोड में कारगिल युद्ध (Kargil War) के हीरो व परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय शर्मा दिखेंगे। सूबेदार संजय कुमार हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं के बकैण गांव के रहने वाले हैं। यह एपिसोड 22 जनवरी (शुक्रवार) को प्रसारित होगा। इस फाइनल एपिसोड में कारगिल युद्ध के वीरों को कर्मवीर के तौर पर शो में शामिल किया जाएगा। सेना में शामिल होने से पहले उन्होंने दिल्ली में टैक्सी चालक का काम भी किया है। सेना में भर्ती होने से पहले वह तीन बार अस्वीकृत भी किये जा चुके थे।…

Read More

घुमारवीं, 10 जनवरी : शाहतलाई के पिछडा क्षेत्र कोटधार की ग्राम पंचायत सलवाड के गांव फूफली चूलाणा के निवासी सुनील कुमार का शव 19 दिन पश्चात गोविंद सागर झील में तैरता हुआ बरामद हुआ है। जबकि पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कर्म चंद घटनास्थल पर पंहुच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि फूफली चूलाणा निवासी सुनील कुमार पुत्र गंम्बो राम 22 दिसंबर 2020  को अपने घर से गोविंद सागर झील के किनारे से लकडियाँ लाने निकाला था, लेकिन जब वह…

Read More

घुमारवीं , 26 दिसंबर:  जिला सदर में कांग्रेस पार्टी के गलत निर्णय लेने के कारण एक बड़े कद्दावर नेता ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसकी अधिकारिक घोषणा आज घुमारवीं के विधायक व मंत्री राजेन्द्र गर्ग औपचारिकता पूरी होने के बाद करेंगे। इसे चाहे कांग्रेस का नुक़सान कहें या भाजपा कि कांग्रेस के किले में सेंधमारी, लेकिन इतने बड़े नेता का इस तरह से खफा हो जाना कोई मामूली बात नहीं होती। आपको बताते चलें कि बिलासपुर नगर परिषद में पिछले 15 सालों से सदस्य रहे कांग्रेस पार्टी के कमलेंद्र कश्यप ने कांग्रेस को छोड़ दिया…

Read More

बिलासपुर, 21 दिसंबर: जिला में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत हारकुकार के पास संतोषी माता मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक स्किड होकर पैरापिट से जा टकराई। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान परमवीर (30) निवासी गांव कोठी, घुमारवीं के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीते कल रात करीब 9 बजे परमवीर बाइक पर सवार होकर अपने घर कोठी की तरफ जा रहा था। इस दौरान हारकुकार के पास पुल से आगे उसकी बाइक स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट लगने से मौके…

Read More

बिलासपुर, 8 दिसम्बर : जिला में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है, जो लोगों में चर्चा का विषय तो बना ही हैं, वहीं अब स्वास्थ्य विभाग के लिए गले की फांस भी बन गया है। इस मामले को विभाग की लापरवाही नहीं बल्कि नाकामी माना जा रहा है। जब यह मामला जिला प्रशासन के पास पहुंचा तो बिलासपुर उपायुक्त रोहित जमबाल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बिठा दी और गठित कमेटी को इस मामले की रिपोर्ट 2 दिन में देने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें की एक दिसम्बर को घुमारवीं…

Read More

घुमारवीं, 11 नवंबर :  उपमंडल की ग्राम पंचायत डंगार के पटा गांव के वयोवृद्ध स्वतन्त्रता सेनानी (Freedom fighter) छज्जू राम राम 113साल कि उम्र में निधन हो गया। इतनी अच्छी तरह से जीवन जीने के बाद उनकी शवयात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई। आपको बताते चलें कि छज्जू राम ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लड़ाई लड़ी और गोलियां लगने के कारण बुरी तरह जख्मी हुए लेकिन हिम्मत नहीं हारी सेवानिवृत्त होने के बाद भी मेहनत मजदूरी करके पारिवार का पेट पाला लेकिन सरकार से पैनसन तक नहीं ली। जबकि अन्य साथियों को हजारों रूपए पैनसन मिलती थी।शायद  देश…

Read More

घुमारवीं, 25 अक्तूबर : बिलासपुर जिला के भराड़ी पुलिस थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पड़यालग के अंतर्गत आने वाले गाँव पड़यालग में एक व्यक्ति की ढांक से गिर कर मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि व्यक्ति शनिवार शाम को ही कहीं चला गया था और उसका फोन भी बंद आ रहा था। सुबह घर के नजदीक ही उसका शव सड़क किनारे उसी के घर के एक सदस्य ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस थाना भराड़ी को दी। पुलिस थाना…

Read More