Author: श्वेता शर्मा

नाहन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भू-गर्भ शास्त्र के महत्व वाले शिवालिक फॉसिल पार्क सुकेती को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में दिल्ली में होने वाली 36वीं अंतर्राष्ट्रीय जियोलोजिकल कांग्रेस में पहुंचने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के शिवालिक फॉसिल पार्क के संभावित प्रवास को देखते हुए इस स्थल को शीघ्र विकसित करने पर विचार किया जाना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल गत शनिवार सांय एशियन डवलपमेंट बैंक की टीम के शिवालिक फॉसिल पार्क सुकेती के निरीक्षण के…

Read More

नाहन: मंगलवार को वामन द्वादशी की पालकी में माथा टेकने के दौरान धारटीधार के तिरमली के रहने वाले 75 वर्षीय रिटायर्ड फौजी जालम सिंह का पर्स गुम हो गया है। तलाश में मदद मांगने एमबीएम न्यूज नेटवर्क के कार्यालय पहुंचे जालम सिंह ने बताया कि जैसे ही वो अपना पर्स पीठ पर लगे पीठू में डालने लगे, उस दौरान ही पर्स कहीं गिर गया। उन्होंने कहा कि पर्स गुम हो जाने की संभावना छोटा चौक के आसपास की है।  रिटायर्ड फौजी ने कहा कि वो अपना व पत्नी के आधार कार्ड के अलावा सेना की डिस्चार्ज बुक, बैंक की पासबुक,…

Read More

नाहन: मेडिकल कॉलेज नाहन में मनोविज्ञान विभाग के डॉक्टर्स व नाहन के समाज सेवी राम सिंह ने कॉलेज परिसर में लंगर का आयोजन किया। रोगियों के तीमारदारों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था के सूत्रधार राम सिंह इस प्रकार के आयोजन पिछले एक वर्ष से कर रहे हैं। इस दफा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के डॉक्टर्स के अलावा दैनिक जागरण के संवाददाता राजन पुंडीर व एमबीएम न्यूज नेटवर्क के प्रतिनिधि दिनेश कुंडलस ने रोगियों व उनके तीमारदारों को भोजन वितरित किया।  उल्लेखनीय है की राम सिंह समय-समय पर रोगियों व उनके परिजनों के लिए भंडारे का आयोजन करते रहे हैं।…

Read More

नाहन : शहर में शनिवार को टैक्सी चालक मनोज कुमार सोढ़ा के लस्सी पीते वक्त होश उड़ गए। अमूल कंपनी द्वारा उत्पादित लस्सी की टैट्रा पैकिंग को नए बाजार से खरीदा। पीते वक्त कुछ अजीब सा महसूस हुआ। गत्ते की पैकिंग को हल्का सा उखाड़ने के बाद मनोज कुमार उस समय हैरान रह गए, जब पाया कि इसके भीतर फंगसनुमा वस्तु थी। मनोज ने बकायदा इसे एमबीएम न्यूज नेटवर्क के कार्यालय में भी निकालकर दिखाया। उत्पादन के दौरान कंपनी द्वारा कोताही बरती गई या नहीं, इस सवाल का जवाब तो कंपनी द्वारा ही दिया जा सकता है। अमूमन इस तरह…

Read More

नाहन : भारतीय जनता पार्टी युवाओं को पार्टी में शामिल करने के लिए अग्रसर है। भारतीय जनता पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। इसी लक्ष्य की ओर भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने कदम बढ़ाते हुए सदस्यता अभियान को चलाया है।    माल रोड पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। विशाल चौहान ने बताया की अब तक 700 के करीब युवा उनके इस अभियान से जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया की इस आंकड़े को ओर भी बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में 100 ओर युवाओं को युवा मोर्चे में शामिल किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष…

Read More

नाहन : वैदिक धर्म संस्थान द्वारा जिला सिरमौर के नाहन में श्रावण मास की रूद्र पूजा आयोजित की गई। यह पूजा लगभग 5-6 वर्ष से आर्ट ऑफ़ लिविंग के गुरु श्री श्री रविशंकर के सानिध्य में सिरमौर के लोगों की समृद्धि व सुख शांति के लिए आयोजित की जाती है।    इस पूजा को संपन्न करवाने के लिए बंगलुरु आश्रम से स्वामी अधेवइदानंद की अध्यक्षता में पंडित गोविन्द मिश्रा व पंडित गौरव त्रिपाठी वेद परायण पहुंचे थे। नाहन क्षेत्र के संयोजक राजेश परमार, सन्नी सेवल, परवीन नरवाल, गौरव सिंह व अखिल गुप्ता के सहयोग से आयोजित सत्संग में सैंकड़ो लोगों ने…

Read More

नाहन : शहर के युवा ईमानदारी की मिसाल देने में पीछे नहीं रहते हैं। बात, चंद रुपयों की नहीं होती। जिस व्यक्ति का बटुआ गुम हुआ होता है, उसमें अक्सर बहुमूल्य दस्तावेज भी होते हैं। इस बार नाहन के युवक मयंक की ईमानदारी की मिसाल पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंची है। दरअसल रुद्रपुर के मेडिकल कॉलेज में कार्य करने वाले अमित पुरोहित का हिमाचल में घूमने के दौरान पर्स गुम हो गया था, जो नाहन के मालरोड पर मयंक को मिला। एक पल गंवाए बगैर ही मयंक ने दस्तावेजों व नकदी से भरे पर्स को एमबीएम के कार्यालय पहुंचाया।…

Read More

नाहन: जीवन में उतार-चढ़ाव एक नियमित प्रक्रिया होती है। समाज में परिवार में बिखराव बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर समाज का एक वर्ग ऐसा भी है, जहां भाई मिलकर संगठित परिवार की मिसाल पेश करते हैं। ऐसे लोग जीवन में सफलताओं की तरफ तेजी से अग्रसर भी होते हैं। अगर सफलता की सीढ़ी में कोई पेंच ढीला भी हो तो दूसरा अपने हाथ से सहारा देकर भाई को ऊपर चढ़ा देता है। इस पर सोने पर सुहागा उस वक्त हो जाता है, जब बुजुर्ग भी साथ मौजूद हों। बहरहाल यहां बात हो रही है, हिना हेयर एंड ब्यूटी लॉन्ज में तीन भाईयों…

Read More