Author: MBM News

हमीरपुर,17 मई : नादौन थाना के अंतर्गत धनेटा क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।  जानकारी के मुताबिक महिला थाना को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। महिला का यह भी आरोप है कि कुछ समय पूर्व आरोपी ने जबरदस्ती उससे पैसे भी लिए है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। आरोपी की इन हरकतों से वह शारीरिक व मानसिक रूप प्रताड़ित हो रही है और अनैतिक कार्य करने के लिए भी…

Read More

शिमला, 17 मई : हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के होटल के रूम नंबर-302 में हत्या (Murder) की एक खौफनाक वारदात ओपन एंड शट केस हो गया है। इसकी वजह…ये है, खाकी ने वारदात के मोटिव का पता लगा लिया है। साथ ही आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इसके साथ-साथ हथियार की बरामदगी भी नहीं होनी है। दरअसल, भोपाल की लड़की हरियाणा के पनवाल के लड़के से स्नेपचैट के माध्यम से करीब 3 साल पहले संपर्क में आई थी। इसके बाद से युवक व युवती के बीच शारीरिक संबंध भी बने। धीरे-धीरे पीड़िता लड़के पर शादी…

Read More

सोलन, 17 मई : हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद के अर्की पुलिस थाना में 9-10 मार्च 2022 को हिरासत हिंसा की घटना में आरोपी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है। बता दें कि शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार निवासी अर्की ने यह प्राथमिकी 156-3 के अन्तर्गत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने अर्की न्यायालय के बाद उच्च न्यायालय में पुलिस थाना में मारपीट और गंभीर चोटें लगने को लेकर न्याय की गुहार लगाई थी।       आरोपी पुलिसकर्मियों पर आईपीसी की धारा 325.504,506. और 34 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में अन्वेषण की जिम्मेदारी दाड़लाघाट के डीएसपी संदीप शर्मा को  सौंपी गई…

Read More

हमीरपुर, 17 मई : थाना सुजानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चबूतरा में दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति को जिंदा जलाने की कोशिश की है। पीड़ित व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार (43) के ऊपर उसके ही पंचायत के अविनाश और साहिल ने तेल छिड़क दिया फिर उसे आग के हवाले कर दिया तथा दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।  घायल व्यक्ति का बयान दर्ज करके उसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को…

Read More

 धर्मशाला, 17 मई : जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र से संजीव गुलेरियां (64) सुपुत्र शालेन्द्र सिंह, गांव व डाकघर सुलयाली, तहसील नुरपूर, जिला कांगड़ा ने ऑल इण्डिया फारवर्ड ब्लॉक पार्टी के प्रत्याशी ने अपना नाम वापिस लिया है। अब दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे।  इसमें आनंद शर्मा (71) सुपुत्र पीए शर्मा, प्रभात लौज, लोअर कैलसटन, तहसील शिमला (शहरी), ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी तथा नारायण सिंह डोगरा (64) सुपुत्र तुलसी राम डोगरा, वार्ड-13 पंतेहड़, डाकघर पट्टी, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा ने हिमाचल जनता पार्टी, राजीव (62) सुपुत्र ओम प्रकाश,…

Read More

 सोलन, 17 मई : ज़िला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी स्थित केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET-Central Institute of Petrochemical Engineering and Technology) में विभिन्न डिप्लोमा एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 मई, 2024 निर्धारित की गई है। यह जानकारी संस्थान के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पेट्रोरयासन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान बद्दी में 03 वर्ष के डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी (डीपीएमटी) तथा 03 वर्ष के डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी (डीपीटी) में प्रवेश लिया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवार 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य…

Read More

नाहन, 17 मई : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के गिरिपार क्षेत्र की 22 वर्षीय बेटी निकिता शर्मा ने एथलेटिक्स (athletics) में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का डंका मनवाया है। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 27वीं ओपन सीनियर नेशनल फेडरेशन चैंपियशिप (Open Senior National Federation Championship) में निकिता को 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक मिला है। निकिता ने ये दूरी 4 मिनट 23 सैंकेंड में पूरी की। स्वर्ण पदक जीतने वाली मध्य प्रदेश की धाविका से वो 2 सैकेंड पीछे रही। गिरिपार की कमरऊ तहसील के गुद्दी मानपुर की रहने वाली निकिता शर्मा का…

Read More

शिमला, 17 मई : हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षक व यहां पर पढ़ रहे विद्यार्थियों की हाजरी अब मोबाइल एप के जरिए लगेगी। अब नई व्यवस्था से मोबाइल ‘‘उपस्थिति एप’’ पर यह हाजिरी लगेगी। समग्र शिक्षा अभियान (SSA) ने इसे लेकर सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य व डीपीओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। एसएसए के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के उप निदेशक प्रारंभिक व उच्च शिक्षा विभाग को भेजा है। इनके माध्यम से प्रधानाचार्य को सर्कुलर जारी किया गया है। विद्या समीक्षा केंद्र की टीम खुद स्कूलों में…

Read More

शिमला, 17 मई :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका शिमला में 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की।

Read More

हमीरपुर, 17 मई : नादौन अंब राष्ट्रीय राजमार्ग भरमोटी गांव में सड़क किनारे जॉगिंग कर रहे युवक को टक्कर मारने के बाद हिट एंड रन मामले में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।       जानकारी के मुताबिक आरोपी पंजाब का रहने वाला है तथा विदेश में नौकरी करता है। वह तड़के गलोड़ क्षेत्र में अपने ससुराल पत्नी को लेने जा रहा था, क्योंकि उन्हें बुधवार रात को ही दिल्ली से फ्लाइट लेकर विदेश जाना था। आरोपी ने घटना के बाद कार को ससुराल में ही छोड़ दिया और यहां से वापिस लौट गया था। परंतु बुधवार…

Read More