Author: MBM News

मनाली, 18 मई : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मनाली के होटल में युवती के हत्याकांड (Murder) में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। सफेद कमीज पर पीले दाग के सुराग से खाकी खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले के गिरेबान तक पहुंच गई। आरोपी की न ही तस्वीर थी न ही उसकी पहचान का पता था। होटल कर्मियों से खाकी को केवल ये पुख्ता सुराग मिला था कि आरोपी विनोद ने सफेद रंग की कमीज पहनी हुई थी, जिसके पीछे पीले रंग का दाग है। विनोद को जब काबू किया गया तो वो हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस में सफर…

Read More

शिमला, 18 मई : एक शख्स ने पहले गाय को खरीदा और कुछ दिन बाद गाय काे लावारिश छोड़ दिया। उसे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखा गया। इस हरकत पर शख्स के ख़िलाफ़ एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है। मामला शिमला शहर से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र का है।  हिमाचल की ताजा खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा WhatsApp चैनल    शिकायतकर्ता विद्या ठाकुर ने पुलिस काे बताया कि हेमदास नाम के व्यक्ति काे बीते 21 दिसंबर 2023 उसने गाय बेची थी। जबकि उक्त व्यक्ति बीते कुछ दिन पहले रात में इस गाय को वापस लाया और शिकायतकर्ता के घर के…

Read More

 नाहन, 18 मई : अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने इस सप्ताह विज्ञान और प्रौद्योगिकी सप्ताह मनाने के लिए कार्यक्रमों की एक रोमांचक श्रृंखला की मेजबानी की है। सप्ताह के मुख्य आकर्षण में एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी भाषण प्रतियोगिता और एक दिलचस्प इंटर-हाउस क्विज़ प्रतियोगिता और अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन शामिल था। भाषण प्रतियोगिताशनिवार को आयोजित भाषण प्रतियोगिता के पहले दौर में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाषण देते हुए उल्लेखनीय भागीदारी देखी। “एक आवाज़ बनें, एक प्रतिध्वनि नहीं” विषय पर प्रत्येक प्रतिभागी ने अपना अनूठा दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। छात्रों ने अपनी वाक्पटुता तथा ज्ञान की गहराई से दर्शकों…

Read More

शिमला, 18 मई : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने शनिवार को यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा अनुमोदित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के चारों संसदीय क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 1 अप्रैल, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया को 14 मई को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 14 मई, 2024 को मतदाता सूची (voter’s list) के अंतिम प्रकाशन के अनुसार प्रदेश में कुल 5711969 मतदाता पंजीकृत (Registered) हैं, जो 5 जनवरी,…

Read More

नाहन, 18 मई : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) करीब 25 साल बाद ऐतिहासिक शहर नाहन पहुंचेगे। फर्क ये है कि 25 साल पहले नरेंद्र मोदी राज्य में भाजपा प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव होने के नाते आए थे, वहीं अब दुनिया के ताकतवर शख्सियत के तौर पर पहुंचेंगे। नरेंद्र मोदी से पहले ऐतिहासिक चौगान मैदान (Chowgan Ground) 80-90 के दशक में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व स्व. चंद्रशेखर भी आ चुके हैं। उल्लेखनीय ये भी है कि राष्ट्रीय महासचिव होने के दौरान नरेंद्र मोदी ने बड़ा चौक (Bara Chowk) में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया था।…

Read More

शिमला, 18 मई : हिमाचल प्रदेश में मई के महीने में गर्मी अपने चरम पर है और मैदानी इलाकों में पिछले चार दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। राज्य में शनिवार को भी तेज धूप खिली है। आलम यह है कि मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी के तीखे तेवर हैं। शनिवार को पांच शहरों नेरी, ऊना, बिलासपुर, मंडी और बरठीं का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हमीरपुर का नेरी सबसे गर्म स्थल रहा, जहां पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी का रुख…

Read More

नाहन, 18 मई : शहर के समीपवर्ती इलाकों जड़जा, बनोग नजदीक गायत्री मंदिर, सैन की सैर, इत्यादि क्षेत्रों में 20 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि आवश्यक मरम्मत व रखरखाव के मकसद से पावर कट रहेगा। यह शट डाउन मौसम खराब होने की सूरत में रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read More

हमीरपुर, 18 मई : नादौन में आज सुबह एक टिपर की सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई। हालांकि, हादसे के बाद 19 वर्षीय टिप्पर चालक करीब तीन घंटे तक तीन घंटे टिप्पर की सीट में फंसा रहा और गंभीर रूप से घायल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना के अनुसार, 19 साल का अनमोल कुमार पुत्र बलवीर चंद गांव कांगरी सुजानपुर सुबह लगभग तीन बजे अपने…

Read More

नाहन, 18 मई : मोहिनी एकादशी को लेकर जिला न्यायालय परिसर नाहन में अधिवक्ताओं ने शनिवार को मीठे पानी की छबील लगाकर प्रचंड गर्मी के बीच लोगों की प्यास बुझाई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हलवे और चने का प्रसाद भी वितरित किया। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने काली स्थान मंदिर में शीश नवाया, जहां माता को प्रसाद चढ़ाने के बाद न्यायालय परिसर में छबील लगाई। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में न्यायालय परिसर पहुंचे सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही ठंडा और मीठा पानी (शरबत) पीकर प्रचंड गर्मी से भी राहत की सांस ली। बता दें कि 19 अप्रैल को…

Read More

सुंदरनगर, 18 मई : हिमाचल प्रदेश में इन दिनों फायर सीजन यौवन पर है और हर रोज सौ से अधिक घटनाएं सामने आ रही है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के फायर अलर्ट पोर्टल से सेटेलाइट के द्वारा आग लगने की घटनाएं चिन्हित हो रही हैं। जिला मंडी के बलद्वाड़ा फॉरेस्ट रेंज के तहत बैरकोट जंगल में भीषण आग लगने की सूचना उस वक्त मिली जब शनिवार सुबह ग्राम वन विकास समिति सरोवा की बैठक चल रही थी। इस दौरान वीएफडीएस के सभी सदस्य एक किलोमीटर पैदल चल कर मौके पर पहुंचे। जाइका वानिकी परियोजना और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत…

Read More