Author: MBM News

नाहन (शैलेंद्र कालरा): विधानसभा क्षेत्र को 2017 के चुनाव में डबल बोनांजा मिला है। बिंदल के चुनाव मैदान में उतरते ही हर कोई इस बात पर भी निगाहें टिकाए हुए था कि क्या वो नटनी के श्राप को तोड़ पाएंगे तो आज के नतीजों ने इसका जवाब हां में दे दिया है। हलके का इतिहास रहा है कि प्रदेश में काबिज सत्ता के विपरीत ही विधायक बनता है। केवल एक मर्तबा ही राज्य मंत्री के तौर पर श्यामा शर्मा इस हलके से ओहदे पर बैठी थी। 28 जून 1977 से 18 मई 1979 तक राज्य मंत्री रही। हलके को कभी भी…

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज): कसौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी बेशक ही चुनाव हार गए हैं, लेकिन हार कर भी बाजीगर बने है। महज 442 मतों के अंतर से चुनाव हारे। भाजपा के राजीव सहजल को 23656 वोट पड़े। वहीं कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 23214 वोट हासिल हुए।       अन्य तीन प्रत्याशियों को 1302 वोट हासिल हुए, जबकि नोटा को 503 वोट डले। दरअसल सुल्तानपुरी के साथ इस कारण भी सहानुभूति थी, क्योंकि 2012 में मात्र 24 मतों से चुनाव हार गए थे। सुल्तानपुरी के पिता दिवंगत केडी सुल्तानपुरी के नाम पर शिमला संसदीय क्षेत्र से…

Read More

शिमला(एमबीएम न्यूज़ ): हिमाचल की सियासी बाजी भाजपा के नाम रही और पार्टी यहां पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज़ हुई है। कांग्रेस के गढ़ शिमला जिले में सेंध लगाने में भाजपा कामयाब रही। भाजपा ने अपनी सीट बचाई ही नहीं, बल्कि पिछले चुनाव से बेहतर नतीजा हासिल किया है। कांग्रेस अपनी पहले वाली 2 सीटें बचाने में नाकाम रही।          जिले में कांग्रेस को 2 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। शिमला जिले मेें 8 सीटें आती हैं। इन सीटों में से कांग्रेस 4 सीटें जीतने में कामयाब रही, वहीं भाजपा के खाते में 3 सीट गई और…

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज़) : सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने दी। उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वीरभद्र सिंह, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखविन्द्र राणा, 52-दून विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के परमजीत सिंह, 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के डॉ. राजीव सहजल विजयी रहे हैं। 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 63657 मतों तथा…

Read More

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज): पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट को लेकर नाटकीय घटनाक्रम अब भी कईयों के जहन में होगा। पार्टी के कद्दावर नेता प्रवीण कुमार का टिकट काटकर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा इन्दू गोस्वामी को दे दिया गया। पार्टी आलाकमान से नजदीकियों के चलते इन्दू गोस्वामी को सीएम पद का दावेदार भी बताया जाने लगा। लेकिन चुनावी नतीजों ने गोस्वामी की विकेट गिरा दी।        विधानसभा अध्यक्ष रहे बीबीएल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल ने 24,252 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है। भाजपा की इन्दू गोस्वामी को 19928 पर ही सिमटना पड़ा। भाजपा से…

Read More

मंडी (वी कुमार): प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह चुनाव हार गए हैं। चुनावी नतीजा इस कारण भी चौंकाने वाला है, क्योंकि ठाकुर कौल सिंह को मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी समझा जाने लगा था। अंतिम नतीजे में द्रंग विधानसभा क्षेत्र से ठाकुर कौल सिंह को 24851 मत हासिल हुए, जबकि भाजपा के जवाहर ठाकुर ने 31,300 वोट हासिल कर मुकाबले को एक तरफा कर दिया। जीत का अंतर 6541 रहा।         इस हलके में निर्दलीय प्रत्याशी पूरन चंद ने 7632 वोट हासिल कर खासा दम दिखाया। इसके अलावा तीन अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): अब तक विधानसभा चुनाव के अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने 23 सीटों पर कब्जा जमा लिया है, जबकि कांग्रेस के खाते में 14 सीटें आई हैं। इसके अलावा सीपीआई (एम) ने एक सीट जीती है। वहीं एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है।         अंतिम दो चरणों की मतगणना से पहले इलैक्ट्रानिकली ट्रांसफर बैलेट व पोस्टल बैलेटस की गिनती की जा रही है। 21 सीटों पर भाजपा आगे है। जबकि 8 पर कांग्रेस आगे चल रही है। 21 में से 12 सीटें जीतने की सूरत में भाजपा 35 का जादुई…

Read More

कांगड़ा (रीना शर्मा) : सोमवार का दिन ज्वालामुखी के लिये बेहद खास रहा।सुबह से ही बीजेपी और कांग्रेस के समर्थक मतगणना पर टकटकी लगाये हुए थे, ज्वालामुखी 12 विस् क्षेत्र से चार उम्मीदबार चुनावी रण में थे। जहाँ बीजेपी के रमेश धवाला ने सबको पटकनी देते हुए जीत दर्ज की। 10 राउंड की मतगणना में एक राउंड 5 को छोड़कर कांग्रेस बढ़त नही बना सकी। हर बार राउंड में बीजेपी बढ़त लेती रही और अन्तिम परिणाम आने तक बीजेपी न 1 पर कायम रही।आजाद प्रत्याशी विजेन्द्र कुमार कुछ कमाल नही कर पाए।दूसरी और प्रताप आजाद उम्मीदवार बहुत कम वोट मिले। स्थिति…

Read More

मंडी (शैलेंद्र कालरा/वी कुमार) : विधानसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित आ रहे हैं। दिग्गजों के हारने की झड़ी लगी हुई है। एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने 29 अक्तूबर को एक खबर प्रकाशित की थी। इसके मुताबिक सऊदी अरब के नामी कारोबारी प्रकाश राणा विधायक बनने के लिए आए थे। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के गोलवा गांव के रहने वाले प्रकाश राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समधी व वरिष्ठ नेता ठाकुर गुलाब सिंह को चुनाव में पटखनी दे दी है। हालांकि दो चरणों की मतगणना बाकी है, लेकिन 9156 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।        बतौर निर्दलीय…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): कांग्रेस के तेजतर्रार मंत्री जीएस बाली भी चुनावी नतीजों में धड़ाम होते नजर आ रहे हैं। मात्र 519 मतों से पिछड़ रहे बाली के सामने अंतिम राऊंड की आस बची है। चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी के अरुण कुमार 519 मतों से आगे चल रहे हैं। खबर यह आ रही है कि 300 के आसपास वोटों से बाली हार गए हैं। बीजेपी के अरुण कुमार को 26,809 मत पड़ चुके हैं। जबकि बाली को 26,290 वोट पड़े हैं।          उधर एक अन्य जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक…

Read More