Author: MBM News

श्रीरेणुकाजी (एमबीएम न्यूज़) : विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले पुलिस थाना संगड़ाह में महिला से अभद्र व्यवहार, रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकी देने का मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में ममता शर्मा पत्नी सुभाष चंद्र निवासी रेडली ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में जब यह अपने नए बने मकान के रास्ते से संगडाह बाजार जा रही थी तो रमेश कुमार ने रास्ते में  लकड़ियों की बाढ़ लगा दी।        रमेश कुमार उस समय नशे की हालत में था। जब उसने उसे रास्ता बंद करने के बारे में पूछा तो वह महिला को…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़ ):  मुख्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चण्डीगढ़ विहाल में कोयले की गैस लगने से एक-दो महीने की मासूम की मौत होने का मामला सामने आया है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि चण्डीगढ़ विहाल में नेपाली मूल की एक नन्हीं बच्ची की मौत होने का मामला सामने आया है।      पुलिस ने प्राथमिक जाँच में पाया है कि मासूम की मां ने अपनी दो महीने की बच्ची को दूध पिलाकर सुला रखा था और साथ में कोयले की अंगीठी भी कमरे में रख दी थी और वे स्वयं काम काज निपटाने में लगी रही।      लेकिन जब पिता राजन और उसकी पत्नी  घर पर पहुंचे…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : सुल्तानपुर में एक व्यक्ति की आग में झुलसकर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सोयल हरिपुर निवासी 54 वर्षीय मनोहर लाल शर्मा अप्पर सुलतानपुर में किराये का कमरा लेकर रह रहा था।       बुधवार रात को जब वह अपने कमरे में सोया था तो उस समय जल रहे हीटर से कपड़ों में आग लग गई और व्यक्ति आग में झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।            जब व्यक्ति की बीवी उसके कमरे में पहुंची तो देखा उसका पति कमरे में झुलसा हुआ है। आसपास…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : सुलतानपुर में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सुलतानपुर निवासी 55 वर्षीय सुनील को सीने में दर्द हुआ और परिजनों ने उसे जिला क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।       जानकारी के अनुसार व्यक्ति लोअर ढालपुर में एक बुकशॉप चलाता था। लेकिन वीरवार को जब वह घर पर था तो उस दौरान उसे सीने में दर्द हुआ और मौत हो गई।     क्षेत्रीय जिला अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी…

Read More

पावंटा साहिब (एमबीएम न्यूज़ ) : हिमाचल प्रदेश की पहली पीसीआर वैन आज सड़कों पर दौड़ गई है। शहर में शुरू की गई प्रदेश की पहली पीसीआर सेवा को स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला सुरक्षा वाहन नामक पीसीआर वैन 24 घंटे शहर की सड़कों पर सुरक्षा में तैनात रहेगी। तकनीकि लिहाज से पीसीआर वैन में सभी जरूरी इंतजाम किए गए है, उम्मीद की जा रही है कि इस नए प्रयास से क्षेत्र में अपराधों में लगाम लगेगी।         विधायक सुखराम चौधरी ने इस प्रयास को शहर के हित में प्रभावशाली कदम बताया और कहा कि पीसीआर वैन…

Read More

पावंटा साहिब (एमबीएम न्यूज़) : माजरा पुलिस थाना के तहत एक गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला के घर में छापेमारी कर कच्ची शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि बलवीर कौर निवासी बाता-माजरा अपने घर में शराब बेचने का व्यवसाय करती है।         यदि इसके मकान की तलाशी ली जाए, तो वहां से भारी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है। पुलिस टीम ने जब बलबीर कौर के घर की तलाशी ली, तो मौके पर से पांच हजार मिलीलीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने महिला के…

Read More

कांगड़ा(रीना शर्मा) : सर्दियों का मौसम जारी है, ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों से जंगली जानवरों का नीचे मैदानी क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहे है।  है,  इसी बात का फायदा उठाकर शिकारी इन बेजुबान प्राणियों का शिकार करने को उतारू हैं। ऐसा ही ताजा मामला के डरोह रेंज के तहत आया है। यहां एक ढाई साल के बारहसिंगा को शिकारियों ने अपनी बंदूक का निशाना बनाकर मौत के घाट उतारा है।             क्षेत्र के मरूंह गांव में बारहसिंगा खेतों में मृत पड़ा मिला है। इस संबंध में जानकारी लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को दी। इसके बाद इसका…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): तीन  साल की एक मासूम खुद को जन्म देने वाली मां का चेहरा भूल चुकी थी। घर आई पिता की दूसरी पत्नी में ही अपनी मां की सूरत देखती थी। लेकिन, इस बच्ची की घर के समीप जंगल में में उसी मां की मौजूदगी में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालात और हकीकत से बच्ची की मौत में शक की सुई सौतेली मां की ओर है।              मामला  जिले के चिड़गांव का है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले…

Read More

मंडी/कुल्लू (एमबीएम न्यूज): सरकारी स्कूल की छात्रा पायल ठाकुर गजब हुनर की धनी है। करीब पांच महीने पहले जी टीवी के सारेगामापा लिटल चैंप में जब मासूम नेत्रहीन बेटी ने अपनी प्रस्तुति दी थी तो उस समय नामी पाश्र्व गायिका नेहा कक्कड़ की आंखें नम हो गई थी। अब नन्हीं बच्ची का नया गीत ‘तरले’ यू-टयूब पर रिलीज हो गया है।         गीत की शूटिंग जिला के अलग-अलग हिस्सों में की गई है। अहम बात यह है कि इस गीत में बढ़ रही आत्महत्याओं के बारे में संदेश देने का प्रयास किया गया है। गीत को डॉ.…

Read More

 नाहन (एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस थाना पच्छाद में वाहन चोरी का मामला पंजीकृत किया गया है। प्रदीप कुमार पुत्र शमशेर शमशेर सिंह निवासी बनाहं की सैर ने पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि  सायं 7 बजे यह अपनी गाड़ी बनाहं की सैर में बस स्टॉप के पास बोलरो (एचपी 16-3551) खड़ी कर घर गया था। इसका घर सडक़ के साथ ही है। 20 मिनट के बाद जब यह अपने घर से आया, तो उसने देखा कि इसकी गाड़ी वहां पर खड़ी नहीं थी। कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी गाड़ी को वहां से चोरी कर ले गया। इस बारे में इसने…

Read More