Author: MBM News

एमबीएम न्यूज़ /पांवटा साहिब मिश्रवाला में शनिवार देर शाम सड़क किनारे एक प्रवासी मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक माजरा थाना के अंतर्गत ग्राम मिश्रवाला में आज देर शाम करीब वर्षीय प्रवासी मजदूर त्यौम निवासी जिला सहरसापुर बिहार का शव सड़क किनारे स्थित खेतों के पास पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर , बाजुओं व टांगों पर कुछ चोटों के निशान है जहां से खून बह रहा है। साथ ही उसके हाथों व पैरों…

Read More

वी कुमार / मंडी महिला की हत्या को आत्महत्या बनाने की साजिश नाकामयाब हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के साथ चिकित्सक की राय ने पोल खोली है। बल्ह उपमंडल की राजगढ़ तहसील के केहर गांव में सरला देवी पत्नी भूपेंद्र पाल को दम तोडऩे के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।        27 जून को डयूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारी रत्ती ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला को मृत हालत में अस्पताल लाया गया है। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति भूपेंद्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि 27 जून की रात वो…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / सोलन हिमाचल में पहली बार डब्लूडब्लूई की तर्ज पर अंतराष्ट्रीय रेसलर की फाइट देखने को मिलेगी। चार जुलाई को मंडी के पड्डल मैदान और फिर सोलन पुलिस लाईन में सात जुलाई को यह आयोजित होगी। इतना ही नहीं विशाल जिगर का परिचय देते हुए उन्होंने प्रदेश के युवाओं को निशुल्क कोचिंग के लिए सीडब्लयूई अकादमी खोलने की घोषणा भी कर दी। उनकी इस घोषणा पर विदेशी मेहमानों ने भी ,खुशी जाहिर की। हिमाचल में खोलूंगा अकादमी पंजाब में सीडब्लयूई रेस्लिंग अकादमी खोलने के बाद अब द ग्रेट खली ने हिमाचल प्रदेश में कोचिंग अकादमी खोलने की घोषणा…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / नाहन  सिरमौर पुलिस करीब-करीब रोजाना ही किसी न किसी अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाब हो रही है। ताजा मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से कलवा राम उर्फ सतीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस करीब एक साल से उसका पीछा कर रही थी। दरअसल शहर में दिल्ली गेट पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से सरेआम गहनों के चोरी हुई थी।        इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के अलवर से एक महिला पूजा को पहले गिरफ्तार कर लिया था। एक अन्य महिला लक्ष्मी की हाईकोर्ट से बेल रिजेक्ट होते ही उसे भी गिरफ्तार किया…

Read More

एमबीएम न्यूज़ /शिमला सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा मनोरोगियों को बचाने एवं उनके पुनर्वास के लिए स्वयंसेवी ट्रस्ट उमंग फाउंडेशन ने ने हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे अनूठे अभियान के अंतर्गत एक और बेबस वृद्ध को सोलन ज़िले के भराड़ीघाट से पहले आईजीएमसी अस्पताल और फिर बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम भेजा गया। अब तक इस अभियान में डेढ़ वर्ष के दौरान प्रदेश भर से 75 से अधिक बेसहारा मनोरोगियों को बचाया जा चुका है।     उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि कुमार ने 11 जून को भराड़ीघाट में एक मनोरोगी वृद्ध पदमदेव को बेसहारा देख पुलिस…

Read More

एमबीएम न्यूज / नाहन भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन में शहर के युवाओं की टोली ने धमाल मचाया है। राष्ट्रीय स्तर के डांस व ड्रामा कंपीटिशन में स्टेपको के कलाकारों ने नाटक में पहला स्थान झटका। वापस लौटी टीम ने बताया कि इस प्रस्तुति में हिमाचल की संस्कृति की पेशकश पंडाल में मौजूद दर्शकों के दिल में उतर गई थी।     इस टीम में निदेशक की भूमिका को रजित सिंह कंवर व वसीम ने निभाया था। वहीं फरजाना सैय्यद, इन्द्रप्रीत साहनी, काजल बादल, अनिश सैनी ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। दुख दरिया के शीर्षक से कलाकारों…

Read More

एमबीएम न्यूज़ / पावंटा साहिब अनोखी धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं के लिए पहचाने जाने वाले जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में प्राचीन संस्कृति का परिचायक शांत महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। लगभग 12 साल बाद आयोजित हो रहे इस महायज्ञ का आयोजन शिलाई गांव में स्थित प्राचीन ठारी मंदिर में करवाया जा रहा है। महायज्ञ की विशेषता यह है कि इसमें शिलाई क्षेत्र के करीब 52 गांव सहित समूचे शाटी समुदाय के लोग सम्मिलित होंगे। शाटी समुदाय को कौरव वंश से संबंधित समुदाय माना जाता है। दूरदराज शिलाई क्षेत्र में परिस्थितियां जितनी विकट है, यहां के रीति-रिवाज उतने…

Read More

एमबीएम न्यूज/मनाली हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को दिल्ली से लेह मार्ग पर बस चलाने के रिकॉर्ड का गौरव हासिल है तो हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम भी पीछे नहीं है। मनाली से लेह रूट पर निगम की डीलक्स बस सेवा इस साल 27वें वर्ष में प्रवेश कर गई है।      475 किलोमीटर के इस रूट पर निगम की बस में मजा लेने की कीमत 2900 रुपए प्रति व्यक्ति तय हुई है। इसमें एक रात केलांग के रात्रि ठहराव में डिनर व ब्रेकफास्ट सुविधा भी शामिल है। एक जुलाई से शुरू हो रही 35 सीटर बस सेवा की ऑनलाइन बुकिंग…

Read More

एमबीएम न्यूज़/शिमला हिमाचल प्रदेश ने देश में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पी.एम.एस.एम.ए.) के अंतर्गत अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) बीके अग्रवाल को शुक्रवार सांय नई दिल्ली में पीएमएसएमए के ‘आईप्लैजफॉर9’ अचीवर्स पुरस्कार समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया।      लाजमी तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी अवार्ड प्रदान करते हुए गौरव महसूस कर रहे होंगे क्योंकि उनका अपना प्रदेश पुरस्कार हासिल कर रहा था। बीके अग्रवाल ने बताया कि भारत…

Read More

अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर हिमाचल प्रदेश कायकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन की बैठक का आयोजन शिमला मुख्यालय में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार शर्मा (IAS) की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में प्रथम ऑल इंडिया राष्ट्रीय स्तर की रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 30 सितंबर तक किया जाएगा, जिसमें देश की 20 टीमें (पुरुष व महिला) भाग लेंगी। इंडियन कायकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन ने दी हरी झंडी/स्वीकृति रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के आयोजन में हिमाचल पर्यटन विभाग तथा अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान मनाली की मदद व यथासंभव सहायता ली…

Read More