Author: MBM News

नई दिल्ली, 15 अप्रैल : कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने गुरुवार को आवश्यक गतिविधियों या सेवाओं को छोड़कर 30 अप्रैल तक शहर में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। कर्फ्यू 16 अप्रैल से शुक्रवार को रात 10 बजे से सोमवार को सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। सभी शॉपिंग मॉल, व्यायामशाला, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, मनोरंजन पार्क और इसी तरह के स्थान बंद रहेंगे, जबकि सिनेमा हॉल या थिएटर या मल्टीप्लेक्स को 30 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गुरुवार को इस संबंध में…

Read More

नाहन, 15 अप्रैल : हालांकि हरेक कारोबारी अपने व्यवसाय को बढ़ाने के मकसद से अथक प्रयास करता है। ऐतिहासिक शहर में अगर प्राइम लोकेशन पर दुकान हो तो अधिक मुनाफे के लिए कई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इन सबसे हटकर मंझले कारोबारी रिंकू जैन करने की कोशिश करते हैं। करीब एक साल से वो हरेक हिन्दू त्यौहार के मौके पर कुछ खास करते है। लड्डू गोपाल जी के प्रति दिवानगी व आस्था अटूट है। लिहाजा, हरेक मौके पर उनके लिए भी विशेष होता है। चूंकि चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। अब फिर रिंकू ने अपने…

Read More

शिमला, 15 अप्रैल : धर्मशाला और मंडी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की हार की गाज ब्लॉक कमेटियों पर गिरी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने धर्मशाला और मंडी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस सम्बंध में गुरुवार को आदेश जारी किए गए हैं।  इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने धर्मशाला व मंडी नगर निगम के चुनावों में पार्टी की हार के कारणों पर जांच बिठा दी है। प्रदेश मामलों के सह प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, विधायक गुरकीरत सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। उन्हें आगामी 10…

Read More

ऊना, 15 अप्रैल : उपमंडल गगरेट के ओयल गांव के तीन युवक एक गाड़ी में सवार होकर नशे में धुत होकर गगरेट पुलिस थाना परिसर में घुसे और थाना परिसर में हंगामा मचा दिया। आधी रात को थाना पहुंच किए हंगामे के बाद पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक पुलिस कर्मचारियों से काफी खफा थे। बता दें कि बुधवार शाम के समय नाके के दौरान युवकों की पुलिस से नोकझोंक हुई, जिसके बाद देर रात थाना गगरेट में जमकर हंगामा हुआ है। रात के करीब 12 बजे अचानक से…

Read More

शिमला, 15 अप्रैल : एचआरटीसी में एक कर्मचारी द्वारा जन्म तारीख से संबंधित झूठा शपथ पत्र जमा करवाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एचआरटीसी आरएम रामपुर की तहरीर पर ढली पुलिस स्टेशन में आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।  आरोपी एचआरटीसी की ढली वर्कशॉप में कर्मचारी बताया गया है। शिकायत के अनुसार एचआरटीसी के स्टोर रूम में आग लगने के कारण काफी रिकार्ड जलकर नष्ट हो गया था। निगम ने कर्मचारियों का रिकॉर्ड मांगा। दयाल सिंह नाम का कर्मचारी जो ढली स्थित वर्कशॉप में टायरमैन के पद पर कार्यरत था उसने शपथ पत्र में…

Read More

शिमला/नाहन, 15 अप्रैल : क्या ऐसा पहली बार हुआ है, जब हिमाचल दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों व पेंशनर्स को लेकर कोई बात न की हो। दरअसल, ये सवाल नई पेंशन योजना संघ की राज्य स्तरीय इकाई के आरोप के बाद उठा है। यही नहीं, संघ ने इस मसले पर 18 अप्रैल 2021 को सोलन के दाड़लाघाट में राज्य स्तरीय बैठक भी बुला ली है। वहीं, संघ के आईटी सैल ने एक तस्वीर भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने कमाल किया है। हिमाचल दिवस के मौके पर न नया…

Read More

ऊना, 15 अप्रैल : सब्जी मंडी ऊना के समीप बंदूक की नोक पर 9 लाख की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पंजाब के चंडीगढ़ से एक युवती समेत तीन को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। बड़ा मामला होने के कारण अभी पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे है, जिस तक पकड़ बनाने के बाद पूरे मामले का खुलासा करेगी। इससे पहले पुलिस ने पंजाब के खन्ना एक व्यक्ति को…

Read More

जोगिंद्रनगर/लक्की शर्मा मंडी जिला के जोगिंदरनगर में बीड़ बिलिंग से टेंडम फ्लाइट लेकर मंडी जिला से धर्मशाला लौट रहा एक पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हुआ है। राहत की बात यह रही कि पैराग्लाइडर पायलट सुरक्षित बच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पैराग्लाइडर पायलट को यथासंभव सहायता प्रदान की। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व साहसिक गतिविधियों के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट से बेंगलुरु निवासी पायलट ने मंडी जिला के लिए उड़ान भरी। करीब 97 किलोमीटर का हवाई सफर करने के बाद जब पैराग्लाइडर पायलट मंडी से वापस धर्मशाला की ओर जा रहा था, तभी…

Read More

पांवटा साहिब, 15 अप्रैल : वीरवार को उपमंडल के बल्लूवाला गांव में एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय महिला शीला देवी पत्नी धर्म सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला गेहूं की थ्रैशिंग कर रही थी। अचानक ही तेज हवा के कारण तरपाल की जद में आ गई। इसके चलते वो थ्रैशिंग मशीन की चपेट में आ गई। पांवटा साहिब के डीएसपी के अलावा थाना प्रभारी माजरा ने भी मौके का जायजा लिया। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि सीआरपीसी की धारा-174…

Read More

श्रीनगर, 15 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जूनियर अधिकारी की एक इमारत से नीचे गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शोपियां जिले के रेसिपोरा गांव में दो मंजिला इमारत से 178 सीआरपीएफ बटालियन के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) श्याम सिंह नीचे गिर गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उन्हें श्रीनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।” अधिकारी ने कहा कि इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मेडिको-कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। –आईएएनएस

Read More