Author: MBM News

शिमला, 16 अप्रैल : पुलिस की नजर से बचने के लिए नशे के सौदागर अब सरकारी बसों में मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि शिमला पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और ऐसे तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथों काबू कर लिया। इनमें दो आरोपी शिमला और एक पंजाब के रोपड़ का रहने वाला है। इन तस्करों को कालका-शिमला हाईवे पर शोघी व तारादेवी इलाके में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से चिट्टा और चरस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक एसआईयू टीम ने गुरूवार को एचआरटीसी और हरियाणा रोडवेज की बसों…

Read More

ऊना ,16 अप्रैल : सदर थाना ऊना के तहत पीरनिगाह के समीप पेश आए सड़क हादसे में 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोला पुत्र दिलीप कुमार निवासी कैथल हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के मुताबिक हरियाणा के सात लोग थ्री व्हीलर में सवार होकर पीरनिगाह मंदिर पहुंचे थे। बुधवार सुबह वापसी लौटते हुए अचानक थ्री व्हीलर पलट गया। जिसके चलते थ्री व्हीलर में सवार गोला निवासी कैथल घायल हो गया, जिसे उपचार…

Read More

नाहन, 16 अप्रैल : शिमला मार्ग पर आईटीआई से कारमल काॅन्वेंट स्कूल के बीच बढ़ते हादसों को लेकर प्रशासन की नींद टूट गई है। शुक्रवार दोपहर उपायुक्त ने नेशनल हाईवे विंग के अधिकारियों को तलब किया है। हालांकि नतीजा क्या होगा, ये तो नहीं पता लेकिन प्रशासन गंभीर होता नजर आ रहा है। 5 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच तीन हादसे हुए। इसमें एक को अपनी जान दर्दनाक तरीके से गंवानी पड़ी थी। इस मसले पर पब्लिक के भी जोरदार तरीके से सुझाव आ रहे हैं। इसमें यशवंत चौक से बिरोजा फैक्टरी तक 9 पार्किंग जोन घोषित करने की…

Read More

शिमला , 16 अप्रैल : स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय तृतीय आयुष्मान भारत-हेल्थ एण्ड वेलनेस दिवस समारोह में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए निर्धारित लक्ष्य को पार करने के लिए हिमाचल प्रदेश को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल माध्यम से हुआ, जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन डायरेक्टर डॉ. निपुण जिंदल ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए 983 स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र क्रियाशील करने का लक्ष्य दिया था, जबकि प्रदेश ने इस लक्ष्य को पार करते हुए…

Read More

ऊना, 16 अप्रैल : महिला थाना ऊना के तहत एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप पड़ोस के ही 22 वर्षीय युवक पर लगा है। बताया जा रहा है कि गलत काम के दौरान किशोरी चिल्लाए न इसलिए मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के घर पर कोई नहीं था, उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। इस बात की जानकारी युवक को चल…

Read More

नई दिल्ली, 16 अप्रैल : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा ने शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा साल 2012 के दिसंबर से 2014 के दिसंबर तक सीबीआई प्रमुख रहे। सिन्हा ने अपने जीवन काल में विभिन्न वरिष्ठ पदों को संभाला है, जिसमें आईटीबीपी के महानिदेशक का पद भी शामिल…

Read More

रोनहाट, 16 अप्रैल :  हिमाचल और उत्तराखंड की अंतरराज्य सीमा मीनस में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां हिमाचल प्रदेश की जमीन पर उत्तराखंड राज्य का पीडब्लूडी महकमा निर्माण कार्य करवा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 10 लाख रुपए खर्च करके उत्तराखंड पीडब्लूडी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश की सड़क में सुरक्षा दीवारों और पैरापिट का निर्माण करवाया गया है।  जानकारों की मानें तो उत्तराखंड राज्य बनने से पहले जब ये राज्य उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। तब उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर और हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा अंतरराज्यीय सीमा में टोंस…

Read More

नई दिल्ली, 15 अप्रैल : दिल्ली और देश के तमाम राज्यों में कोरोना की लहर बेलगाम होती जा रही है। नए कोरोना मामलों के अलावा अब मौत के आंकड़ों में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे कारण शमशान घाट और क्रबिस्तान में भारी संख्या में शवों को लाने का सिलसिला जारी है। एक तरफ दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना संक्रमण मरीजों के परिजनों को बेड ढूढने पड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर श्मशान घाट और कब्रिस्तान में जगह ढूंढनी पढ़ रही है। हाल ये जो चुका है कि शमशान घाटों में परिजनों को पर्ची कटवाने के…

Read More

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम का बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा और इस वजह से कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है। मौसम के बदलने का पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने शिमला सहित आधे हिमाचल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इस संबंध में शिमला स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल को राज्य के मध्यपर्वतीय क्षेत्रों (शिमला, मंडी, कुल्लू, चम्बा सहित सोलन व…

Read More

नई दिल्ली, 15 अप्रैल : कोरोनावायरस की चल रही घातक दूसरी लहर में अब बच्चे भी गंभीर लक्षणों के साथ बड़ी संख्या में कोविड-19 से संक्रमित हो रहे हैं, जो कि भारतीय अभिभावकों के लिए चिंता बढ़ाने वाली बात है। शहर के डॉक्टरों ने गुरुवार को माता-पिता से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को बाहर न निकलने दें और उन्हें इस खतरनाक वायरस से बचाएं। इससे पहले, नोवेल कोरोनावायरस का बच्चों में बहुत हल्का या कोई प्रभाव नहीं दिखा था। हालांकि, अपने दूसरे दौर में वायरस अब 45 वर्ष से कम उम्र के वयस्कों और बच्चों दोनों के लिए…

Read More