सोलन (एमबीएम न्यूज़) : धर्मपुर पुलिस को अदालत से उद़्घोषित अभियुक्त बच्चन सिंह को करीब 14 वर्ष बाद गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग संख्या 132/2002 दिनांक 30.10.2002 जो दर्ज हुआ था, जिसमें अभियुक्त बच्चन सिंह को न्यायालय द्वारा उद़्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
बच्चन सिंह को पकडऩे के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। शनिवार को धर्मपुर पुलिस के पीओ सैल के मुख्य आरक्षी अमित कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने बच्चन सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जाल बुना। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्चन सिंह को गांव मौली जागरा चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर ही लिया है।
उधर एसपी सोलन अंजुम आरा ने उद़्घोषित अपराधी बच्चन सिंह को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।