राजकीय प्राथमिक स्कूल खैना कटाह में बीडीसी सदस्य अमर सिंह ठाकुर को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया। कटाह स्कूल में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए चुनाव में मुलतान सिंह, सीताराम, आनन्द कुमार, सुनीता देवी, संतोष देवी व रविन्द्र सिंह को चुना गया। यह जानकारी सदस्य सचिव संतोष कुमार ने दी वहीं पराडा स्कूल में एसएमसी के चुनाव उपप्रधान अशोक कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुए। इसमें जयगोपाल अत्री के अध्यक्ष चुना गया। मुख्याध्यापक बस्तीराम ने बताया कि पूनम ठाकुर, बाला अत्री, सुमन, अमरा देवी व रमेश कुमार को एसएमसी का सदस्य बनाया गया है।
Previous Articleपिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
Next Article सूक्ष्म विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन