नाहन ( एमबीएम न्यूज़) पूर्वानुमान के मुताबिक इंद्रदेव बरस रहे है। ब्रेक बाद फिर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। देर रात हल्की बूंदाबांदी थी, मगर तड़के तेज बारिश ने तापमान लुढ़का दिया है। ऊपरी इलाको खासकर संगड़ाह उपमंडल में ताजा हिमपात होने पर दोबारा आम जनजीवन पर असर पढ़ सकता है। 7 जनवरी की बर्फ़बारी के बाद बमुश्किल सड़के बहाल हुई थी। ताजा बर्फ से फसने के डर से पहले ही कई लोग अपने कामकाज पर लौट आये है। सनद रहे, इस बार सिरमौर के शिलाई, हरिपुरधार, नोहराधार व राजगढ़ इत्यादि क्षेत्रो काफी बर्फ़बारी हुई थी। करीब डेढ़ दर्जन सड़के बंद हो गई थी। कुल मिलाकर बर्फ़बारी व बारिश के पूर्वानुमान के चलते सावधानी बरतने की जरूरत प्रशासन कह रहा है।
Latest
- सावधान! मनाली फोरलेन पर कैमरे करेंगे चालान, 18 मई दोपहर से एक्शन शुरू….
- हिमाचल में मिला अफीम की खेती का जंगल, 13 खेतों में 17 हजार 106 पौधे
- नाहन के इन इलाकों में 20 मई को चार घंटे का पावर कट
- हिमाचल में 19 वर्षीय अनमोल हारा अनमोल जिंदगी की जंग, तीन घंटे मौत को देता रहा चुनौती
- अधिवक्ताओं ने बुझाई लोगों की प्यास, बांटा हलवा व चने का प्रसाद