सोलन, 18 मार्च : कालका शिमला नेशनल हाईवे-5बड़ोग बायपास के समीप अवरुद्ध हो गया है। यहां लैंडस्लाइड होने से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरी। अब बायपास पर कुमारहट्टी से सोलन की ओर वाहनों आवाजाही बंद है। वाहनों को कुमारहट्टी-बड़ोग-सोलन सड़क से डायवर्ट किया गया है।
जानकारी के मुताबिक भूस्खलन सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। गनीमत यह रही कि स दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जिस वक्त लैंड स्लाइड हुआ यहां से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। लैंडस्लाइड होने से हाईवे के दोनों तरफ जाम लग गया।
भूस्खलन की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को भी भूस्खलन के बारे बताया गया और तुरंत बायपास पर चट्टानों को हटाने के बाद आवाजाही सुचारू करने के लिए कहा गया है।