सुंदरनगर (नितेश सैनी):भाजपा के राज्य प्रभारी श्रीकांत शर्मा का कहना है कि विस चुनाव 2017 की तैयारियों से पहले पार्टी को चुस्त दुरूस्त किया जा रहा है। भाजपा कांग्रेस के खिलाफ जल्द ही मोर्चा खोलेगी। जिससे के लिए हर विस क्षेत्र के स्तर पर मुद्दों को एकत्रित किया जाएगा और आम जनता में कांग्रेस पार्टी की नाकामियों का बयान भाजपा जनआंदोलन के दौरान करेगी। शर्मा मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की मुख्य बैठक में वन विभाग विश्राम गृह सुंदरनगर में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए दी । उन्होंने कहा कि विस चुनावों के मद्देनजर पार्टी के पदाधिकारियों व सदस्यों को बूथ स्तर से लेकर मंडल,जिला और प्रदेश स्तर तक चुस्त दुरूस्त किया जा रहा है।
इस संबंध में विस चुनाव 2017 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाने के लिए इस बार कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। पार्टी का विस्तार करने के लिए भाजपा कांग्रेस से नाराज चल रहे नेताओं व पदाधिकारियों को पार्टी के साथ जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों कहा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में छोटी छोटी बातों को लेकर नाराज चल रहे पदाधिकारियों को साथ में लेकर हर समस्या का समाधान किया जाएगा और संगठनात्मक दृष्टि से पार्टी को मजबूत किया जाएगा। जिसके बलबूते पर भाजपा विस चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी। भाजपा एकजुट होकर प्रदेश में रिकार्ड तोड़ सीटों पर जीत हासिल करके परचम लहराएगी।
बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी जय राम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, जिला अध्यक्ष राकेश जंवाल,जिला अध्यक्ष सुंदरनगर मंडी रणवीर सिंह,भीम देव ,राजेंद्र, विजय नेगी, जोगिंद्रनगर के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर,धर्मपुर के विधायक महेंद्र ठाकुर, सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह, नाचन के विधायक विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी समेत विस क्षेत्रों के प्रत्यासी, विधायक, जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मंडलाध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी के अलावा मंडी संसदीय क्षेत्र के सदस्य मौजूद थे।