पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : द स्कालर्स होम की छात्रा नेहा चौहान ने नाहन में आयोजित राज्य स्तरीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीतने में सफलता पाई है। 100 मीटर व 200 मीटर की दौड में नेहा को रजत पदक मिले है। यानि अपने वर्ग में नेहा प्रदेश में दूसरे नंबर की तेज धावक बनी है। प्रधानाचार्य अंजु अरोडा ने बताया कि इन पदकों को हासिल करने के लिए नेहा ने काफी मेहनत की थी। अब नेहा राष्ट्रीय स्तर पर भी हिमाचल की टीम का हिस्सा बन सकती है। स्कूल के निदेशक नरेंद्र पाल सिंह नारंग व गुरमीत कौर नारंग ने नेहा की सफलता पर प्रधानाचार्य समेत शारीरिक प्रशिक्षक रोहित शर्मा को बधाई दी है।
Latest
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में चोरी की बिजली का इस्तेमाल, 10 हजार जुर्माना
- Weather Update : हिमाचल में पसीने छुड़ाएगी गर्मी, 23 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट