पांवटा साहिब, 01 जनवरी : खाकी ने 22 दिसंबर दोपहर 12 बजे से लापता 14 वर्षीय किशोरी को ढूंढने में सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश की लखीमपुर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला आरती की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-363 के तहत मामला दर्ज किया था।
महिला ने शिकायत में कहा था कि इसकी बेटी लापता हो गई है। अपने स्तर पर हर जगह ढूंढ लिया है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर तकनीकी इनपुट व सूचनाओं के आधार पर किशोरी को ढूंढ निकाला है। किशोरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद की गई हैै। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि की है।