शिमला, 17 नवंबर : आए दिन शहर में दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। टाइम टेबल को लेकर निजी बसों में होड़ मची रहती है, जिस कारण हादसा हुआ।
ताजा मामले में विकासनगर में दो बसों के बीच भिड़ंत हुई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार बसें चिंतपूर्णी व मनसा की बताई जा रही है। हादसे का कारण ओवरटेक बताया जा रहा है।