कांगड़ा, 23 सितंबर : सक्सेस ज्ञान संस्था की मुहिम रंग लाई है। संस्था के प्रयास को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकाॅर्ड (Guinness Book of World Records) ने मान्यता दी है। दरअसल, संस्था द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर एक साथ वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media)पर पोस्ट किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारत को ट्रेनिंग कैपिटल ऑफ़ द वल्र्ड (Training Capital of the World) बनाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग भारत आकर अनुभवी अध्यापकों से कुछ सीख सकें।
एक साथ एक समय पर 1693 शिक्षकों ने वीडियो को पोस्ट किया था। इसमें आईटी नेक्स्ट जेनरेशन (IT Next Generation) की शिक्षिका सुरभि शर्मा व आकृति हीर भी शामिल थी। स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज चोपड़ा व कृष्ण सिंह ने कहा कि हमें अध्यापकों पर गर्व है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
इंस्टाग्राम (Instagram) पर यूजर्स ने कहा कि एक घंटे में 1693 लोगों ने एक ही वाक्य लिखा। गौरतलब है कि पर्वतारोहण (Mountaineering) में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी आकृति हीर ने हाल ही में रियलिटी शो ‘सुरों के सरताज’ के ग्रैंड फिनाले में चौथा स्थान हासिल किया था।