हमीरपुर, 31 जुलाई : जनपद के अमरोहा गांव में एक कच्चा मकान गिर जाने से करीब एक लाख का नुकसान हो गया है। क्षेत्र में हो रही बारिश से मकान गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अमरोहा गांव के निवासी मुन्नी लाल का घर वर्षा के कारण कच्चा मकान ताश की पत्तों की तरह धराशाई हो गया। उन्होंने बताया कि घर का सामान भी अंदर मलबे के नीचे दब गया है, जिसके कारण करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में लगभग 1 लाख का नुकसान हुआ है।