आशीष शर्मा/कांगड़ा : प्रागपुर से दैनिक समाचार पत्र दिव्य हिमाचल के पत्रकार संजय शर्मा का रात को देहरा अस्पताल में निधन हो गया। संजय शर्मा देहरा प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य भी थे। संजय शर्मा के निधन से समस्त इलाके व मीडिया जगत में में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों ने बताया कि रात के समय संजय शर्मा को छाती में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उनको देहरा हॉस्पिटल में ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने संजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
संजय शर्मा पत्रकार होने के साथ-साथ एक समाजसेवी भी थे। वे सामाजिक तौर पर लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे। वहीं संजय शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थानीय विधायक व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।