• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / 60 वर्षीय सुनार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद… 

60 वर्षीय सुनार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद… 

April 1, 2022 by MBM News Network

कांगड़ा/आशीष शर्मा : जिला पुलिस स्टेशन के तहत दौलतपुर पंचायत में एक व्यक्ति का शव घर के कमरे में लटका मिला। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। 

Demo Pic

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भारत भूषण शर्मा ने बताया कि उपमंडल दौलतपुर पंचायत में एक व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

वहीं मृतक की पहचान विनोद कुमार (60) के रूप में हुई है, जोकि दौलतपुर पंचायत का ही स्थाई निवासी था। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया था और शव की जांच करने पर जेब में सुसाइड नोट बरामद हुआ।

थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है और मृतक की जेब से बरामद सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक दौलतपुर में ही सुनार का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022