राजगढ़ (एमबीएम न्यूज): पुलिस ने शुक्रवार देर शाम राजगढ़ में एक 22 वर्षीय मजदूर का शव बरामद किया है। पुलिस को यह शव कोटली में बन रहे राजगढ़ काॅलेज के भवन के समीप मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विमल कुमार पुत्र सुंदर सिंह निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम राजगढ़ अस्पताल में करवाया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मृतक विमल निर्माणाधीन काॅलेज भवन में मजदूरी का काम किया करता था, जोकि होली के कारण दो दिन की छुट्टी पर था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Latest
- मनाली-लेह राजमार्ग NH-03 आवाजाही के लिए बहाल, बारालाचा दर्रा मार्ग बर्फ के कारण अभी भी वन-वे
- कंगना बोली, मेरी बात समझने के लिए विक्रमादित्य को लेने पड़ेंगे कई जन्म
- BJP प्रत्याशी दविंदर भुट्टो के बेटे पर पुलिस केस, फर्जी दस्तावेजों से जुड़ा मामला
- बैजनाथ के 99-बड़ाभंगाल व 54 कसौली अ.जा. के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित
- धर्मशाला में 20 मई को इन क्षेत्रों में रहेंगी बिजली बंद