नाहन, 20 दिसंबर : पार्षद विक्रम वर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्षद को शिमला संसदीय क्षेत्र का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर वर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा व स्थानीय विधायक डाॅ. राजीव बिंदल का आभार प्रकट किया है। पूर्व में भी विक्रम वर्मा के पास कई दायित्व रहे हैं, जिनकी कसौटी पर खरा उतरने की वजह से ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि भाजयुमो के जिला सचिव, जिला उपाध्यक्ष, दो बार भाजयुमो के नाहन मंडल अध्यक्ष व प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजयुमो भी रह चुके हैं। नियुक्ति के बाद विक्रम वर्मा ने कहा कि वो अपनी जिम्मेदारी की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के वक्त में सोशल मीडिया हरेक व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन चुका है, लिहाजा पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों का प्रचार सर्वोपरि प्रयास रहेगा।
गौरतलब है कि विक्रम गत वर्ष शहरी निकायों कें चुनाव में वार्ड नंबर 2 से पार्षद निर्वाचित हुए थे।