शिमला, 8 दिसंबर : हिमाचल में कर्मचारियों व अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रही हैं। इस पर वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने पलटवार किया है। पठानिया ने कांग्रेस पर झूठ फरेब की राजनीति करने का आरोप लगाया है। साथ ही तमाम समस्याओं के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि वैक्सीनेशन में देश भर में प्रदेश दोनों डोज में अव्वल रहा है। लेकिन कांग्रेस को हर जगह नेगेटिव ही नजर आता है।
कांग्रेस भूल गई कि ओपीएस कांग्रेस के समय ही खत्म किया गया। वीरभद्र सिंह ने ही सबसे पहले इस पर साइन किया था। लेकिन उनके बेटे विक्रमादित्य ओपीएस को लागू करने की बात कर रहे हैं,उन्हें मालूम नही है कि उनके पिता ने कहाँ साइन किए थे।
पठानिया ने कहा कि कांग्रेस तब कहा सोई थी, मुकेश अग्निहोत्री तब मंत्री थे। इस मुद्दे पर आज राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान सीएम से मिले हैं, उन्होंने अपनी मांग रखी है। कांग्रेस ने इनके हाथ बांध रखे थे, पुलिस भर्ती नियम कांग्रेस के समय में ही लागू हुए थे। कांग्रेस उन विषयों को चुनावों को देखते हुए उठा रही है, जिन्हें कांग्रेस सरकार ने ही पैदा किया था। कांग्रेस को 2022 में सरकार बनाने के खवाब देखना छोड़ देने चाहिए। बीजेपी की सरकार फिर से प्रदेश में बनने जा रही है।