ऊना, 12 नवंबर : युवा कांग्रेस गगरेट द्वारा शुक्रवार को गगरेट बाईपास में कंगना रणौत का पुतला फूंका गया। कंगना रणौत द्वारा की गई बयानबाजी पर युकां ने अपना कड़ा विरोध जताया है। गगरेट युंका अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि कंगना रणौत बोल रही है कि 1947 से लेकर 2014 तक हम गुलाम रहे हैं। हमें आजादी 2014 में मिली है, जो हमारे देश के महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जो बड़े-बड़े महान शख्सियत जो हैं, उनका अपमान कंगना रणौत द्वारा किया गया है।
युकां ने सरकार से मांग की कि जो पद्मश्री का पुरस्कार कंगना रणौत को दिया गया है, उसे वापस लिया जाए। जो हमारे शहीदों का अपमान इसके द्वारा किया गया है, इसके लिए इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ धर्मपाल सोनू, अजेश जसवाल, अरुण चौधरी, दीपू, यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी नवीन व अजय अन्य उपस्थित रहे।