कांगड़ा/ आशीष शर्मा : पुलिस थाना शाहपुर में एक महिला ने घर से फंदे से झूलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। वार्ड नंबर 2 हाड़ा में 38 वर्षीय महिला उषा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार दुपट्टे को फंदा बनाकर झूल गई। महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि बहन की सास उसे अक्सर परेशान करती थी, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया है। महिला का पति दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है।
मृतका के भाई की शिकायत पर सास रोशनी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की सास को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।