संगड़ाह, 15 अक्टूबर : जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र के लानाचेता -छोगटाली की बेटी पायल चौहान का चयन वरिष्ठ प्रौद्योगिकी तकनीकी सहायक के रूप में हुआ है।
हिमाचल स्टाफ सलेक्शन कमीशन की और से 14 अक्टूबर को घोषित परिणाम में कुल पांच पदों के लिए हुए साक्षात्कार के परिणाम की अधिसूचना जारी की। जिसमें पायल चौहान पुत्री दिनेश चौहान एवं जयवंती चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कामयाबी हासिल की है। यह पद सदस्य सचिव (पर्यावरण परिषद) हिमाचल विज्ञान, तकनीकी एवं पर्यावरण परिषद में भरे गए है।
बता दें कि पायल ने जवाहरलाल नेहरू सरकारी इनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से मैकेनिकल इंजीनिरिंग में बीटेक ओर एमटेक की डिग्री प्रद्योगकी एवं तकनीकी विश्वविद्यालय संस्थान (UIET) चंडीगढ़ से पाप्त की है।
पायल ने बताया कि इस पद के लिए 4 हज़ार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 21 को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, जिसमे से 5 अभ्यर्थीयों का चयन किया गया।