रिकांगपिओ, 4 अक्तूबर: सोमवार को निगुलसरी में बड़ा हादसा टल गया है। रामपुर से ताबो आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पर पहाड़ी की तरफ से अचानक ही पत्थर गिरा। गनीमत इस बात की रही कि इससे केवल बस का फ्रंट शीशा टूटा, किसी को चोट न आने की खबर है। पत्थर टूट कर बस की एक नंबर सीट के आगे आ गिरा।
बस के चालक ने संयम नहीं खोया। अचानक ही पत्थर गिरने से सवारियों में अफरा-तफरी का माहौल जरूर पैदा हो गया था। जानकारी के मुताबिक पत्थर पहले फ्रंट शीशे पर लगा। इसके बाद पत्थर अंदर आ गिरा। इस हादसे से इस बात के संकेत जरूर मिल रहे हैं कि ट्राइबल इलाकों में अब भी चट्टानों के टूटने का खतरा बरकरार है।