हमीरपुर, 30 सितंबर : नादौन के साथ लगती बेला पंचायत में एक परिवार ने उनकी नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप एक युवक पर लगाया है।
परिजनों ने नादौन थाना में दी अपनी शिकायत में कहा है कि देर शाम उनकी नाबालिग लड़की घर से हैंड पंप पर पानी लेने के लिए गई लेकिन जब वह काफी देर तक पानी लेकर घर वापस नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई। तो परिजनों ने हैंड पंप पर जाकर लड़की को ढूंढना शुरू किया लेकिन वहां पर लड़की नहीं थी। पानी का बर्तन भी हैंडपंप पर ही पड़ा मिला। तभी आसपास के लोग भी वहां पर इकट्ठे हो गए और कुछ लोगों ने बताया कि लड़की एक बाइक पर किसी रिक्की नामक लड़के के साथ बैठ कर गई है।
इसके बाद परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की शिकायत नादौन थाना में की। परिजनों ने शक के आधार पर रिकी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने बताया कि यह लड़का पहले भी चोरी करने के लिए घर में घुसा था तब भी इसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर लड़की को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।