हमीरपुर, 22 सितंबर: शक्रखड्ड के पास मंगलवार देर रात को दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार सलोनी की तरफ जा रहा था। जबकि ट्राला कुल्लू की तरफ जा रहा था। उसी समय शक्रखड्ड के पास ट्राला और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है। दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चरणजीत सिंह सपुत्र जगीर सिह जिला कैथल का निवासी था।
वहीं, भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी अजैब सिंह मौके पर पहुंच कर छानबीन मे जुट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी की कार्रवाई शुरू कर दी है।