शिमला, 10 सितंबर : लंबे समय से पुलिस विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने कांस्टेबल पद की भर्ती के लिए 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में आयु सीमा में दो साल की छूट दी गई है, जबकि महिलाओं को 25% आरक्षण भी दिया गया है। साथ ही इंटरव्यू भी नहीं होगा। वहीं 100 रुपए कोविड शुल्क भी देना होगा।
इसमें कुल 1334 पद भरे जाएंगे। जनरल ड्यूटी कांस्टेबल में 932 पद पुरुष तो 311 पद महिलाओं के भरे जाएंगे। वहीं 91 पद कांस्टेबल (ड्राइवर) के भी भरे जाने हैं। इसमें केवल पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं।
रोस्टर के अनुसार कुल 1334 पदों में से 1012 पद पर पुरुषों की तैनाती होगी, वहीं 311 पदों पर महिलाओं की तैनाती की जाएगी।