पांवटा साहिब, 20 अगस्त : हिमाचल के पांवटा साहिब उपमंडल में 29 वर्षीय शख्स ने फंदा लगाकर इहलीला को समाप्त कर लिया। मृतक की पहचान अंबोया के रहने वाले प्रदीप कुमार के तौर पर की गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक युवक सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में एक गाड़ी का कंडक्टर था। गोंदपुर में सर्विस स्टेशन पर बने कमरे में ही रह रहा था।
सुबह 11 बजे के आसपास जैसे ही लोगों ने उसका दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर देखा गया कि वो फंदे से झूल रहा था। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अंतिम जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि की है।