कांगड़ा, 27 जुलाई : हिमाचल के सबसे बड़े जिल कांगड़ा में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां बेटी के कन्यादान बाद सुसराल पक्ष द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम से वापिस घर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। नंदरूल कांगड़ा से फरना रानीताल जा रहे एक परिवार की कार रानीताल में सड़क पर गिरी चट्टानों से टकरा गई। टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें टांडा में भर्ती किया गया है। लेकिन उनमे से एक और महिला की भी टांडा में आज मौत हो गई।
मृतक की पहचान राम चंद (52) पुत्र रणिया राम निवासी फरना पंचायत रानीताल तहसील व जिला कांगड़ा व मृतक राम चंद की माता निर्भा देवी (68) के रूप में हुई है। दो घायल सुमना देवी (35) पत्नी तिलक राम राम व तिलक राम (40) पुत्र रणिया राम गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिवार बेटी के ससुराल से वापस लौट रहे थे।
राम चंद की बेटी की रविवार को ही शादी हुई थी। रविवार को बेटी की बारात पहुंची थी और सोमवार सुबह बेटी की विदाई हुई। बेटी के सुसराल पक्ष ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इसलिए राम चंद का परिवार बेटी की ससुराल नंदरुल गया हुआ था।
वहां बेटी को खुशियां भरा आशीर्वाद देकर अपने परिवार के साथ राम चंद अपने घर फरना के लिए रवाना ही हुए थे कि खुशियां पल भर में मातम में बदल गई।