चंबा, 22 जून : पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राज मार्ग पर एक दर्दनाक पेश आया है। हाईवे पर लाहडू के समीप के टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात एक टिप्पर भरमौर से कांगड़ा की तरफ जा रहा था। जब टिप्पर लाहडू के समीप पहुंचा तो हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चालक मस्त राम पुत्र जरम सिंह निवासी गांव सगोत, तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक का शव क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है व पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।