नाहन – गर्मियों की दस्तक के साथ ही अब आगजनी की घटनाएं भी शुरू होने लगी है। शुक्रवार सुबह नाहन स्थित बिरोजा एवं तारपीन कारखाने में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आग को बुझाने में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय कामगारों को करीब 2 घंटे मशक्कत करनी पडी। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब सवा 11 बजे यहां रखे कच्चे माल में आग लग गई जिसकी सूचना तुंरत कारखाना प्रबंधन द्वारा अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग के करीब 6 कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गनीमत यह रही कि आग कच्चे माल के साथ वाले गोदाम में नहीं पहुंच पाई। यदि ऐसा होता तो यहां रखा हजारों लीटर बिरोजा भी आग की भेंट चढ जाता और आग और भयानक रूप लेकर कारखाने को और नुक्सान पहुंचा सकती थी। फायरमेन किशोर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपनी पूरी टीम स्थित मौके पर पहुंच गए थे और युद्धस्तर पर आग को बुझाने का काम किया।
Latest
- डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर सिरमौर कल्याण मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्रीतेश शर्मा बने हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष
- 1991 बैच के IPS अफसर डॉक्टर अतुल वर्मा ने संभाला DGP का कार्यभार
- चंडीगढ़ में तेज रफ्तार SUV ने ऑटो को मारी टक्कर, हिमाचली युवती समेत चालक की मौत
- मंडी : 36 साल का कार्यकाल पूर्ण कर तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल हुए सेवानिवृत