शिमला, 15 मार्च : सूबे के प्राइवेट स्कूलों में फीस पर मनमानी को लेकर तैयार विधेयक काे प्रदेश सरकार ने आज बुलाई कैबिनेट की बैठक में वापस ले लिया है। इस विधेयक को बजट सत्र की आगामी बैठकों में सदन में पारित किया जाना था।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विधानसभा परिसर में आज शाम आयोजित कैबिनेट बैठक में इस विधयक को चर्चा के बाद वापस ले लिया गया। इसी तरह बैठक मेें हिमाचल प्रदेश 1972 लैंड सीलिंग एक्ट व 1954 के भू. राजस्व कानून में संशोधन काे भी वापस लिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में इनमें खामियाें काे दुरुस्त करने के बाद ही विधेयक सदन में पेश किये जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में सिरमौर जिला के दो स्कूलों को अपग्रेड करने, पपराेला हाेली उत्सव काे जिला स्तरीय मेले का दर्जा देने और लाहौल स्पीति जिला में सहायक आयुक्त की नियुक्ति का निर्णय लिया है।
हमीरपुर जिला के लंबलू ओर कांगड़ा जिला के राजा का तालाब सब तहसील काे तहसील बनाने का भी निर्णय लिया है। प्रदेश में बढ़ रहे काेराेना केस काे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कैबिनेट में प्रेजेंटेशन दी, लेकिन नियमो काे ओर सख्ती से लागू करने बारे फिलहाल फैसला नहीं हुआ है।