नाहन, 27 फरवरी: हिमाचल के वरिष्ठ पत्रकार व सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एसपी जैरथ की पत्नी दमयंती जैरथ का 81 वर्ष की उम्र मंे पंजाब के जालंधर में निधन हो गया है। पार्थिव देह को शनिवार सुबह जालंधर से नाहन लाया गया है।
दिवंगत दमयंती स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुई थी। करीब एक साल से अस्वस्थ चल रही थीै। जालंधर में ही उनका उपचार चल रहा था। वरिष्ठ पत्रकार एसपी जैरथ तीन दशकों से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। बेटे अजय जैरथ ने बताया कि अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर तीन बजे नाहन में ही किया जा रहा है।
उधर, वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी के निधन से मीडिया समाज में भी शोक की लहर है। सिरमौर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वरिष्ठ पत्रकार एसपी जैरथ की पत्नी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैैं।