रामपुर/मीनाक्षी भारद्वाज
शिमला जिला के रामपुर उपमंडल में महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ज्यूरी कोटला में निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण पर है। इस कॉलेज का निर्माण कार्य अगस्त 2017 में शुरू कर दिया गया था। लेकिन अब इसका निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग रामपुर द्वारा किया जा रहा है। जानकारी देते हुए अधीक्षक अभियांता अजय कपूर ने बताया कि कोटला में इंजीनियरिंग का कार्य प्रगति पर है।
इसका निर्माण 118.42 करोड़ रुपए की लागत राशि से किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 26 करोड़ 62 लाख रुपए इसके निर्माण कार्य में खर्च किए जा चुके हैं। इसमें एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, सिविल व मेकैनिकल ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं।
अधीक्षक अभियंता ने बताया कि अभी तक उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का कार्य अभी तक 90 प्रतिशत हो चुका है। 31 मार्च तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण कर सुंदरनगर के जवाहरलाल नेहरू सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन को
विभाग द्वारा सौंप दिया जाएगा।
इसके साथ उन्होंने बताया कि मैकेनिकल ब्लॉक का कार्य भी 80 प्रतिशत तक किया जा चुका है। इसे भी 31 मार्च तक पूर्ण कर दिया जाएगा। इसके उपरांत उन्होंने यह भी बताया कि सिविल ब्लाक का भी फ़ाउंडेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है इसे भी अक्टूबर 2021 तक पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।
बता दें कि अभी जो अस्थाई रूप से कोटला कॉलेज सुंदरनगर में चल रहा है, उसे यहां शिफ्ट किया जाए। अभी दो ट्रेड सिविल और मेकैनिकल चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार बाद में दो और ट्रेड भी शुरू किए जा सकते हैं।
वहीं इस कॉलेज के बनने से रामपुर, कुल्लु, किन्नौर जिला के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं इस क्षेत्र में स्वच्छ व साफ -सुथरे वातावरण में बाहर के छात्र भी आ सकते हैं।