ऊना, 24 फरवरी : हरोली अस्पताल में अचानक उस समय प्रशासन सकते में आ गया, जब कोविड पॉजिटिव व्यक्ति टैस्ट करवाने के बाद वहां से भाग निगला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 10 बजे हरोली अस्पताल में 40 वर्षीय व्यक्ति बुखार के चलते अपना चैकअप करवाने पहुंचा। व्यक्ति टैक्सी ड्राइवर था और चंडीगढ़ से सवारी छोड़कर वापिस होशियारपुर जा रहा था।
अस्पताल में डयूटी पर तैनात डॉक्टर ने लक्षण देखने हुए रैपिड के जरिए उसका कोरोना का टैस्ट भी किया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे उसके बारे में बताया गया। उसने कहा कि वह अपना आगामी उपचार गृह क्षेत्र होशियारपुर में जाकर करवाएगा। इस पर अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को फोन पर दी। इतनी देर में वह व्यक्ति अचानक वहां से खिसक गया।
अस्पताल में तैनात डॉक्टर अपने उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद उस व्यक्ति को अस्पताल परिसर में ढूंढते रहे। लेकिन वह कही नही मिला। प्रशासन ने तत्काल इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को देते हुए पुलिस प्रशासन को भी अवगत करवा दिया। इस बारे में हरोली के बीएमओ डा. संजय मनकोटिया ने पुष्टि की है।