घुमारवीं, 18 फरवरी : भारत वर्ष में पेट्रोल-डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर घुमारवीं युवा कांग्रेस द्वारा शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया। कोरोना काल में भारत वर्ष की भाजपा सरकार में आम आदमी का जीना दुर्लभ हो गया है। आम आदमी के ऊपर गैस, पेट्रोल-डीजल व बस किराये का अथाह भार पड गया है।
पेट्रोल-डीजल व गैस के रेट बढ जाने के कारण आम जनता परेशान हो रही है। क्योंकि डीज़ल के रेट बढ जाने के कारण किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड रहा है, जबकि गैस के दाम बढ़ने पर सभी गैस उपभोक्ताओं पर गहरा असर पड़ेगा। जिससे आम जनता में तबाही मची है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय राजेश धर्माणी ने इसका कडा विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बसों में सबसे अधिक किराया वसूल किया जा रहा है। जबकि आम आदमी दुखी हो कर रह गया है। भाजपा ने सारा बोझ जनता पर डाल दिया है और आम जनता दुखी हो रही है और भाजपा बढ़ी कीमतों को मज़ाक समझ रही है।