बिलासपुर, 14 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के भोटा स्थित राधा स्वामी चैरिटेबल अस्पताल पूरे नौ महीने के बाद आम जनता के लिए खोल दिया गया है। जिसके चलते लोगों के मन की मुराद पूरी हुई है। आपको बताते चलें कि इस अस्पताल को कोरोना काल में कोविड सैंटर बना दिया गया था। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस अस्पताल में हमीरपुर और बिलासपुर जिला का बहुत सा क्षेत्र आता है। जिनको सस्ती दरों पर दवाईयां और मुफ्त इलाज किया जाता है और लोगों को भारी खर्च से निजात मिलती है। इस अस्पताल में आंख कान व अन्य बीमारियों के डॉक्टर बैठते हैं। जिससे दोनों जिलों की जनता को लाभ मिलता है। इस अस्पताल को पिछले कई दिनों से आम जनता के लिए दोबारा खोलने की मांग की जा रही थी।
नौ महीने तक आम जनता के लिए बंद रहने के बाद भी यहां लोगों को दवाईयां दी जाती थी, लेकिन किसी को एडमिट नहीं किया जाता था। कोविड सैंटर बनाए जाने पर भी यहां बेहतर कार्य किए गए। आज बुधवार को नौ महीने बाद यह अस्पताल पहले की तरह आम जनता के लिए खोल दिया गया है। जिस कारण यहां से लाभान्वित होने वाली जनता की मुराद पूरी हुई है।