मंडी, 24 दिसम्बर : जिला के सराज क्षेत्र की बहलीधार पंचायत के लोगों ने सर्वसम्मति का परिचय देते हुए आज निर्विरोध रूप से पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव कर लिया। सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से सभी प्रतिनिधियों का चयन करने वाली यह जिला की पहली पंचायत बन गई है। आज पंचायत के लोगों ने आम सभा बुलाकर पूरी पंचायत का सर्वसम्मति से चुनाव कर लिया। इसमें गुलाब सिंह को प्रधान, बख्शी राम ठाकुर को उपप्रधान, बेगमा देवी, लुदरा देवी, रूप सिंह और मस्तराम को वार्ड सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।
बता दें कि प्रधान और उपप्रधान भाजपा समर्थित हैं और इस बार यहां प्रधान पद की सीट अनारक्षित थी। हालांकि अभी प्रशासन को इसकी अधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है, जिस कारण पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन पंचायत के लोगों ने सर्वसम्मति का परिचय देते हुए अपने भावी प्रतिनिधियों का चयन कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र में और पंचायतों में भी सर्वसम्मति से पंचायतें चुनने का प्रयास किया जा रहा है।