शिमला, 26 नवम्बर : हिमाचल से दिल्ली जाने वाली बसों के पहिए एक बार फिर थम गए हैं। दिल्ली के लिए एचआरटीसी बस सेवा फिर एक बार प्रभावित रहेगी। इसकी जानकारी निगम ने दी है। निगम ने सूचित करते हुए बताया कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली के लिए बसें नहीं भेजी जा रही है। यह आंदोलन उग्र रूप ले रहा है ऐसे में निगम दिल्ली बसें स्थिति के हिसाब से भेज रहा है। जानकारी के अनुसार यह आंदोलन 26 व 27 नवंबर का था ऐसे में स्थिति के अनुसार 28 से बस सेवा दिल्ली को सुचारू रूप से चलेगी।
निगम के अधिकारियों ने बतया कि दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले यात्री संबधित जिला के बस अडडों व बस स्टैंड के कंट्रोल रूम में काॅल कर जानकारी हासिल कर लें कि बसें दिल्ली व चंडीगढ और हरियाणा के रूटों पर जा रही है या रहीं इसके बाद ही वह सफर पर निकलें।