रिकांगपिओ, 18 नवंबर : आकपा को नई पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्रामवासियों ने वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी का आभार व्यक्त किया है। ग्राम वासियों द्वारा उनका नागरिक सम्मान किया गया। सूरत नेगी ने कहा कि आकपा पंचायत का गठन रारंग पंचायत से अलग कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों की लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस पंचायत के गठन से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।
उपाध्यक्ष ने कहा कि जिले में 8 नई पंचायतों का गठन किया गया है। इससे जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 73 हो गई है। उन्होंने जिले में 8 नई ग्राम पंचायतों के गठन के लिए लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई पंचायतों के गठन से क्षेत्र में विकास कार्य को नई गति मिलेगी। उन्होंने आकपा गांव की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित बनाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा पूह मण्डल के अध्यक्ष सुभाष नेगी, ग्राम पंचायत रारंग की प्रधान रेखा नेगी व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।