चंबा, 17 नवंबर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व विस अध्यक्ष तुलसी राम शर्मा का आज स्वर्गवास हो गया। 78 वर्ष की आयु में उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली। राजनीति के क्षेत्र में तीन दशक देने वाले तुलसी राम शर्मा पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनकी पार्थिव देह को भरमौर स्थित आवास में लाया जाएगा।
शर्मा ने भरमौर विस क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा और 1990, 1998 व 2007 में चुनाव जीत विस पहुंचे। उन्हें 11 जनवरी 2008 को विधानसभा अध्यक्ष के पद से नवाजा गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इन दिनों वे पालमपुर में रह रहे थे।
Latest
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी
- सिरमौर में पनप रहे ड्रग व माइनिंग माफिया, कांग्रेस नेता दे रहे संरक्षण
- मंडी : कंगना एक अच्छी अभिनेत्री लेकिन जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर
- ऊना : जनसभा में विधायक संजय रतन के बिगड़े बोल, माता चिंतपूर्णी की कसम देकर मांगे वोट